गौचर अस्पताल को दिया गया ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट .जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिकल उपकरणों दिए जायेंगे-सतीश लखेड़ा

https://inkpoint.in/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Image-2025-08-13-at-17.48.39-1.jpeg

सांसद अनिल बलूनी की टीम ने गौचरअस्पताल को दिया गया ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट साथ ही जनप्रतिनिधियों की मांग पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से फोन पर अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स रे मशीन, और ईसीजी मशीन कराई स्वीकृतइसके अतिरिक्त गैरसैंण, कर्णप्रयाग विकासखंड के सभी प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 12 ईसीजी मशीने उपलब्ध कराई जाएगी

गौचर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर में एक सूक्ष्म समारोह में अस्पताल प्रशासन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा द्वारा एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भेंट किया गया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों की मांग पर अस्पताल को एक्स रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन और ईसीजी मशीन की मौके पर ही राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी जी द्वारा स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त विकासखंड कर्णप्रयाग और गैरसैण के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ईसीजी मशीन प्रदान की जाएगी। इस हेतु सांसद बलूनी जी ने सहर्ष स्वीकृति दी है।

सतीश लखेड़ा ने कहा हमें कोरोना को हल्के में नहीं लेना है, खतरा कम नहीं हुआ है। अभी भी खतरा कम नही हुआ है।हम स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने को कृतसंकल्प हैं। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री  समीर मिश्रा, मंडी समिति चमोली-रुद्रप्रयाग के मा. अध्यक्ष  विनोद नेगी, नगरपालिका गोचर की अध्यक्षा  अंजू बिष्ट, मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, कर्णप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष  नवीन नवानी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  धीरेंद्र भंडारी, कर्णप्रयाग नगर मंडल महामंत्री मनोज पुंडीर, गोचर मंडल महामंत्री  सुनील पुजारी, नगर पालिका पार्षद  अनिल नेगी, पार्षद सुरेंद्र लाल , वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश शैली, उमेश शैली, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली, ज्येष्ठ प्रमुख करणप्रयाग  प्रदीप चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी महानुभावों ने एक स्वर में सांसद बलूनी का आभार जताया कि वह जनपद में स्वास्थ्य के ढांचे को सक्षम करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान चमोली जिले में विशेषकर कर्णप्रयाग और गैरसैंण विकासखंडों में भारी संख्या में मेंडिकल उपकरण पहुंचाए गए। सतीश लखेड़ा ने कहा शीघ्र ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिकल उपकरणों को भेंट किया जाएगा।


instagram ucuz takipçi satın al

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here