अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को स्थापित करने पर अंतिम मुहर,

https://inkpoint.in/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Image-2025-08-13-at-17.48.39-1.jpeg

उत्तराखंड में गरीब छात्रों के लिए सरकार अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित करने जा रही है, राज्य में कुल 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित किए जाएंगे… इनमें से 108 विद्यालयों में वर्चुअल क्लास की सुविधा उपलब्ध है। जहां भी अटल आदर्श विद्यालय बनाए जाएं वहां स्थानीय स्थापत्य और सामग्री का प्रयोग किया जाए। बैठक में थानो में प्रस्तावित अटल आदर्श विद्यालय के डिजायन आदि से भी अवगत कराया गया… शिक्षा विभाग की कार्य योजना के अनुसार हर ब्लॉक में दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय अनिवार्य रूप से निर्मित होंगे। राज्य सरकार की कोशिश है कि अधिकतर ऐसे ही विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के लिए चयनित किया जाएगा जहां पर सरकार को कम से कम वित्तीय बोझ उठाना पड़े। …इन विद्यालयों में हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों का विकल्प बच्चों को उपलब्ध हो। स्पोकन इंग्लिश पर विशेष ध्यान दिया जाए। विज्ञान की प्रयोगशाला, सभी आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित हो …लंबे समय से प्रदेश में हर ब्लॉक को उत्कृष्ट विद्यालय देने के लिए प्रयास किए जा रहे थे जिसमें आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अंतिम मुहर लगा दी। इन विद्यालयों को फिलहाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही माध्यमों के रूप में चलाया जाएगा, लेकिन भविष्य में इसे पूर्ण रूप से अंग्रेजी माध्यम के रूप में संचालित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here