BIG NEWS :-भाजपा के बागी जगवीर भंडारी कांग्रेस में शामिल हुए..

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में दल-बदल का खेल जारी है। भाजपा के बागी जगवीर भंडारी ने देहरादून में कांग्रेस चुनाव प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है। .कांग्रेस में शामिल होने की पहले से ही लगाई जा रही अटकलें थी ….. जगबीर भण्डारी नौगांव ब्लॉक के प्रमुख रह चुके हैं और 2012 में यमुनोत्री विधान सभा में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं  …… देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और प्रदेश सचिव सुखदेव रावत की मौजूदगी में उन्होंने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here