मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर 2 ,गड्डू भइया और कालीन भइया क्या करेंगे

एक बार फिर से कालीन भइया , मुन्ना भइया और गड्डू भइया जल्द धमाल करने आ रहे है ,,,,इस बार कैसे गड्डू भइया अपना इंतकाम लेंगे ये पता चलेगा 23 अक्टूबर 2020 को ….दरअसल अमेज़न प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर 2 का रिलीज़ डेट दर्शको के सामने आ गई है और पंकज त्रिपाठी (कालीन भइया), अली फज़ल (गड्डू पंडित), और दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भइया) समेत कई किरदारों का रंग देखने को मिलेगा ….इस मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज़ का इंतजार मिर्ज़ापुर पार्ट वन के बाद दर्शक कर रहे थे …..क्योकि दर्शकों के अंदर जिज्ञास थी कि आखिर गड्डू भइया यानि अली फज़ल को गोली लगाने के बाद क्या हुआ ,, मुन्ना भइया यानि दिव्येंदु शर्मा के साथ कालीन भइया यानि पंकज त्रिपाठी कैसे गड्डू भइया यानि अली फज़ल को तलाशेंगे ….यानि ‘मिर्ज़ापुर 2′ 23 अक्टूबर को एक बार फिर लोगों को कालीन भइया का खौफ़ देखने को मिलने वाला है। अमेज़न प्राइम वीडियो ने डेट की घोषणा के साथ एक टीज़र भी जारी किया। इसमें गूड्डू पंडित कहते हैं- दुनिया में दो किस्म के लोग होते हैं। एक ज़िंदा और एक मुर्दा और तीसरे होते हैं घायल। हमसे सब छीन लिए और हमें ज़िंदा छोड़ दिए। गलती किए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here