खबर का असर:- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम स्टार प्रचारकों

भाजपा ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर जारी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम जोड़ दिया है। भाजपा ने लिखित में दोनों का नाम जारी करने की जानकारी दी है और लिखा है कि उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा स्टार प्रचारक है पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि त्रुटिवश लिस्ट में नाम प्रिंट नहीं हुए थे अब दोनों को पार्टी के स्टार प्रचारक लिस्ट में नाम सम्मिलित कर लिया है

दरअसल inkpoint ने सबसे पहले खबर ब्रेक की थी की उपचुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे अब ऐसे में जिन नामों की सूची जारी की है उसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम कहीं नहीं है जिसके बाद भाजपा ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप से लिस्ट डिलीट कर दी थी उसके बाद भाजपा ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम चुनाव प्रचारकों की लिस्ट में शामिल कर दिया है

अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि भाजपा संगठन आखिरकार दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम को सूची में कैसे नहीं डाल पाया जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में खबर भी आग तरह फैली और बीजेपी को लगा कि शायद उसने दोनों का नाम नहीं डाल कर एक बहुत बड़ी गलती कर दी है और इसका खासा असर और खामियाजा उपचुनाव में भुगतना पड़ सकता है यही नहीं बीजेपी संगठन शायद यह भी मान रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम नहीं डालने से कहीं ना कहीं बीजेपी में गुटबाजी न हावी हो जाये ..

भाजपा के  चुनाव प्रचारकों में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ,मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ,प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट ,सांसद अजय टम्टा ,सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ,संगठन महामंत्री अजय कुमार, राज्यमंत्री धन सिंह रावत ,राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट , सुरेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ,बंशीधर भगत ,हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल ,यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यमंत्री रेखा आर्य, विधायक पूरन फर्त्याल, दीवान सिंह बिष्ट, बलवंत भौर्याल, चंदन राम दास, और महेश नेगी,

और अब इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम जुड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here